तारानगर: भालेरी थानान्तर्गत खेत में कार्य कर रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत, भालेरी थाने में मामला दर्ज
भालेरी थानान्तर्गत गांव जोड़ी पट्टा लोहसना में अपने खेत में कार्य कर घर लोट रहे एक युवक को ट्रैक्टर चालक ने टै्रक्टर को तेजगति व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारदी। जहां से उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जोड़ी पट्टा लोहसना निवासी राकेश मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।