तारानगर: तारानगर विधायक व चूरू सांसद ने अभिमन्यू पूनियां व निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी को बताया अन्यायपूर्ण
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया व राजस्थान यूनिवर्सिटी अध्यक्ष निर्मल चौधरी गिरफ्तारी के विरोध में चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वा, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने इस कार्यवाही को अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उलंघन बताते हुए रोष प्रकट किया है। कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की यह तानाशाही कार्यवाही है।