कांके: रांची प्रेस क्लब में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने दो दिवसीय कार्यशाला की जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2025 रांची प्रेस क्लब में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 19 और 20 जून को झारखंड गौ सेवा आयोग के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करना है।