कांके: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2025 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार का असामाजिक तत्वो ने शीशा तोड़ दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार दोपहर करीब दो बजे वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ असामाजिक तत्व कार से आते हैं और घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर फरार हो जाते है