कांके: राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक अनुबंध कर्मचारियों ने किया भिक्षाटन
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2025 राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक सोमवार दोपहर करीब दो बजे अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भिक्षाटन किया। बता दें कि राज्यपाल द्वारा अंगीभूत महाविद्यालयों में नामांकन और शिक्षण कार्य पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले के कारण अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत कई अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारी अचानक बेरोजगार हो गए हैं।