कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2025 धुर्वा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी ने सिमडेगा जिले की रहनेवाली नाबालिग को पिछले 5 वर्षों से अपने साथ रखा था। जब इसकी जानकारी धुर्वा के एक परिवार और सोशल एक्टिविस्ट बैद्यनाथ को मिली तब उनकी मदद से नाबालिग पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।