कांके: अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर जिला स्कूल मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला गया
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2025 जिला स्कूल मैदान से राजभवन तक अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे पैदल मार्च निकला गया। इस दौरान घरेलू कामगारों का राष्ट्रीय मंच के बैनर तले सैकड़ों घरेलू कामगार महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान घरेलू कामगार महिलाओं ने कहा कि सरकार को हमारे लिए अलग और प्रभावी कानून बनाना चाहिए।