बछ बारस पर देवपुरी में हुआ गो-सेवा एवं गौ माता पूजन
ग्रामीणों ने गौ माता को चारा खिलाकर लिया पशु संरक्षण का संकल्प:
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा/-उपखंड क्षेत्र के ग्राम देवपुरी में बछ बारस के पावन अवसर पर गो-सेवा एवं गौ माता पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गौ माता एवं बछड़ों की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी सेवा की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। कार्यक्रम में सरपंच साहिबा कांता देवी मंत्री, गो-सेवा अध्यक्ष राजेश सेन, बाली देवी सेन, अंजना मंत्री, कविता मंत्री, कांता मंत्री एवं गणेश माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने गौ सेवा एवं पशु संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गो-सेवा हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बछ बारस का पर्व गौ माता और बछड़े के प्रति श्रद्धा, सेवा एवं संरक्षण का संदेश देता है
ग्रामीणों ने पर्व के अवसर पर नियमित रूप से गो-सेवा करने तथा पशुओं के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प भी लिया।