टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 278 वाहनों की जाँच की, 56 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन आगामी होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने कुल 278 वाहनों को चेक किया और 56 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 18,700 का समन शुल्क वसूला।