टीकमगढ़: सातखेरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के सातखेरा गांव में रविवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम गोविंद दास आदिवासी निवासी सातखेरा बताया गया है। घायल ने बताया कि गांव के राकेश लोधी और दो अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।