टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिला दिवस पर पिक संडे साइकिल रैली का आयोजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने चलाई साइकिल
टीकमगढ़ में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 9 मार्च को विशेष पिक संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया । यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइकिल चलाई।