टीकमगढ़: डारगुवा गांव में बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के डारगुवा गांव के पास रविवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम बिरजुआ रैकवार निवासी डारगुवा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति गांव में एक मौहल्ले से दूसरे मौहल्ले में जा रहा था, रास्ते में गांव में एक बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।