मंडला: पिंडरई बाजार चोरी का पर्दाफाश, पारदी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹52 लाख से अधिक का माल बरामद
Mandla, Mandla | May 1, 2026 पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी पवन कुमार सोनी से हुई लाखों रुपए की चोरी का मंडला पुलिस ने शुक्रवार एक बजे खुलासा कर दिया है। इस मामले में पारदी गैंग के अपनू लाल पारदी, निरकेस, अरिसमिन और दो विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 52 लाख 89 हजार 600 रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, नगदी बरामद किए गए हैं