नलखेड़ा: ड्राई डे के चलते नलखेड़ा व सुसनेर विकासखंड में बंद रही देशी-विदेशी शराब दुकानें, आबकारी विभाग में 1 दिन के लिए की सील
आज पूरे देश मे लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है इसके चलते आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र के द्वारा मंगलवार को ड्राई डे घोषित किया गया है जिसके चलते आज नलखेड़ा व सुसनेर विकासखंड की सभी देशी-विदेशी शरण दुकानें बंद है। आबकारी विभाग के द्वारा इन दुकानो को 1 दिन के लिये ताले लगाकर सील किया गया है। अन्य फुटकर दुकानो से भी शराब की बिक्री तथा परिवहन पर रोक लगाई गई है।