नलखेड़ा: ग्राम लटूरी गुर्जर में मलेरिया व डेंगू बीमारी से बचाव हेतु किया गया दवाइयों का छिड़काव
मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर समीपस्थ ग्राम लटूरी गुर्जर में मलेरिया व डेंगू बीमारी से बचाव के लिय दवाइयों का छिड़काव किया गया। ग्रामीणो को इससे होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता अनिता शर्मा, आशा सुपरवाईजर मांगू दसनालिया, रामचंद्र व देवीलाल मोजूद रहे।