इटाढ़ी: सदर प्रखंड के बुनियादी विद्यालय करहंसी में किशोरियों को ग्राडासिल वैक्सीन लगाई गई
Itarhi, Buxar | Apr 15, 2026 करहंसी स्थित बुनियादी विद्यालय में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को ग्राडासिल वैक्सीन लगाया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का टीकाकरण किया और उन्हें इसके महत्व की जानकारी दी।सीएचओ सुनिता कुमारी ने छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) और उससे होने वाले खतरे के बारे में बताया।