कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने जमुनिया गांव में मोटरसाइकिल सवार को 171 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 171 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2.30 में दी गई, गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है। जो उत्तर प्रदेश की तरफ से शराब को लेकर आ रहा था।