🔥🚒 फायर स्टेशन देहरादून 🚒🔥
दून इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने फायर स्टेशन देहरादून का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान फायर फाइटर्स द्वारा विद्यार्थियों को बेसिक फायर सेफ्टी, आग लगने के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों एवं अग्निशमन उपकरणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर एवं फायर बॉल के उपयोग और कार्यप्रणाली के बारे में समझाया गया। साथ ही मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर से पानी चलाकर अग्निशमन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में फायर सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपात स्थिति में सही एवं सुरक्षित कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। 🔥🧯🚒
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#safetyfirst
#awareness
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Sep 10, 2026