इटकी: रानीखटंगा स्थित श्री महावीर मंदिर के वार्षिकोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
Itki, Ranchi | Feb 29, 2024 रानीखटंगा स्थित श्री महावीर मंदिर के वार्षिकोत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से पंडरा गांव स्थित कोयल नदी पहुंची। जहां से महिलाएं मां गंगा का आह्वान कर कलश में जल लेकर पुन: श्री महावीर मंदिर प्रांगण में पहुंची। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से बजरंगबली सहित अन्य देवी-देवताओं को जल अर्पित किया।