इटकी: रिम्स के निदेशक ने 55 वर्षीय इटकी निवासी महिला का किया सफल ऑपरेशन
Itki, Ranchi | Feb 28, 2024 रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने एक 55 वर्षीय महिला के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। इटकी निवासी कुंती देवी इलाज के लिए एसजीपीजीआई, लखनऊ जाना चाहती थी। इधर, उन्हें जब न्यूरो सर्जन डॉ राजकुमार के रिम्स के निदेशक बनने की जानकारी मिली तो रिम्स में ही इलाज को तैयार हुईं। डॉ राजकुमार रिम्स से जुड़ने से पहले एसजीपीजीआई में न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष थे।