इटकी: इटकी रेलवे स्टेशन का तीन करोड़ रुपये से होगा आधुनिकीकरण
Itki, Ranchi | Feb 27, 2024 विकसित भारत विकसित रेल परियोजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग साढ़े 12 बजे ऑनलाइन इटकी रेलवे स्टेशन स्थित आरयूबी (अंडर पास सड़क) चहारदीवारी और फर्श के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे मंत्रालय भारत सरकार लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च कर इटकी स्टेशन को अपग्रेड कराएगा।