इटकी: बेहतर तालीम पाने वाले बच्चे मां-बाप को नहीं भूल सकते: सुल्ताननगर में उलेमा सादुन नजीब
Itki, Ranchi | Feb 24, 2024 इटकी प्रखंड के सुल्ताननगर स्थित तहफीजुल कुरान मदरसा में आयोजित दस्तारबंदी सह इस्लाह-ए- मुशायरा कार्यक्रम शुक्रवार को पेश किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उलेमा मुफ्ती सादुन नजीब ने अपनी तकरीर में कहा कि बेहतर तालीम पानेवाले बच्चे जीवन भर मां-बाप को भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने समाज में दहेज प्रथा सहित अन्य बुराइयों के प्रति युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।