इटकी: इटकी में तीन दिन से हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात
Itki, Ranchi | Feb 25, 2024 इटकी प्रखंड क्षेत्र के जंगलों में झुंड से बिछड़े तीन हाथियों के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं। तीनों हाथी पिछले तीन दिनों से रानीडीह, पुरियो, हरही, महतोटोली, बहेराटोली, पलांडू सहित अन्य गांवों में उत्पात मचा रखा है। फिलहाल हाथी कादी जंगल में अड्डा जमा रखा है। शाम ढलते ही तीनों हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए किसानों के खेतों में पहुंच जाते हैं।