फर्रुखाबाद: गंगा नदी की बाढ़ से ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र के कई गांव प्रभावित, हजारों बीघा फसल जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
सदर तहसील में ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में आई बाढ़ से विलावलपुर, प्रह्लाद की मड़ैया, दौली की मड़ैया, ठठा की मड़ैया समेत कई गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी गांवों में भर जाने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग छतों पर तिरपाल और पन्नी तानकर रहने को मजबूर हैं।