तुरकौलिया: पुलवाघाट-निमोईया रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस को दिया आवेदन
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पुलवाघाट-निमुइया रोड में अज्ञातअपाची बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार घायल कर दिया। जख्मी युवक मुकेश कुमार तुरकौलिया से अपने घर जयसिंहपुर जा रहा था। युवक स्कूल चौक पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस अपराधियो की पहचान में जुट चुकी है।