तुरकौलिया: धनसरैयां में पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट आगजनी कई घायल,स्थिति शांतिपूर्ण:थानाध्यक्ष सुरेश
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के धनसरैयां में श्मशानघाट की जमीन के पास पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट। आधा दर्जन लोग घायल हुए। उग्र लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। सूचना पर स्थानीय थाना व सदर डीएसपी कैम्प कर रहे है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया शांति समिति की बैठक की गई है। किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नही दिया गया है।