तुरकौलिया: कवलपुर डीह टोला में सर्पदंश एक 10 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार रात मृत्यु हो गई,परिजनों में शोक
कवलपुर डीह टोला में सर्पदंश से एक 10 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार रात की मृत्यु हो गई। मृतक किशोरी की पहचान कवलपुर डीह निवासी अवधकिशोर सहनी की 10 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। बता दें कि शिवानी पढ़ रही थी,तभी उसका पेन गिर गया। पेन उठाने के लिए उतरी तभी उसे सांप ने काट लिया। जिस पर उसे हॉस्पीटल लेकर जाया गया,तब तक देर हो चुकी थी,मृत्यु हो गई।