खानपुर: खानपुर क्षेत्र के बरखेड़ा गाँव में घर पर खड़ी कार का टोल टैक्स कटने का मामला सामने आया
खानपुर क्षेत्र के बरखेड़ा गाँव में घर पर खड़ी कार का टोल टैक्स काटने का मामला आज गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग सामने आया।बरखेड़ा गाँव निवासी जगदीश मीणा की कार RJ CB 9211 पिछले दो दिन से घर पर ही खड़ी थी लेकिन उनके मोबाइल पर मंडावर टोल प्लाजा पर करने पर टोल राशि कटने का मैसेज आया पीड़ित ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्होंने अपनी कार घर से नहीं निकाली ।