सोनुआ: JPSC-CGL धांधली: छात्रों पर FIR के विरोध में BJP का प्रदर्शन 11 को, गुरुचरण नायक व डॉ. दिनेश बोय भी
JPSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में हुए कथित महाघोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा मुकदमों को वापस न लेने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है.