मनोहरथाना: मनोहर थाना में नागपंचमी पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भोलेबाबा की पालकी व कावड़ यात्रा
मनोहर थाना में हर वर्ष की भांति सावन तीसरा सोमवार को नाग पंचमी पर थानेश्वर महादेव भक्त मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्यां में श्रृद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ बाबा श्रीथानेश्वर महादेव की पालकी एवं कावड़ यात्रा निकाली। बाबा भोले नाथ व नंदी महाराज, जगन्नाथ का रथ, सांवलिया सेठ की चल झांकियां और भगवान हनुमान का स्वांग आकर्षण का केंद्र रहा।