हसनपुर: दिनदहाड़े वृद्धा के साथ ठगी, घर की परेशानी काटने के नाम पर ठगों ने वृद्धा से ठगे दोनों सोने के कुंडल
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ दो ठगो ने दिनदहाड़े ठगी की घटना को अंजाम दिया। ठगों के द्वारा वृद्धा के घर की परेशानी काटने के नाम पर उसके दोनों कानों के कुंडल ठग लिए गए और फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में ठगों की तलाश शुरू कर दी है।