मेजा: बबुरा गांव में बुजुर्ग महिला का संदिग्ध हालत में खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 12, 2026 मांडा क्षेत्र के बबुरा गांव में रविवार सुबह 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर के बाहर खुले बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला।परिजनों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।