खरसिया: ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर एक साथ छापा, 29 जुआरी गिरफ्तार, नौ लाख रुपये से अधिक नकदी जब्त
रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में पुलिस ने एक साथ छापा मारकर उनतीस जुआरियों को गिरफ्तार किया। दोनों ठिकानों से कुल नौ लाख पांच सौ रुपये नकद जब्त किए गए। रानीसागर से उन्नीस और तारापुर से दस जुआरी पकड़े गए। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में विशेष पुलिस