Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

माँ ने 👩🏾‍🍼 कहा बेटा मारा 👺, Viral वीडियो मे माँ बोली, पूरा मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर पंचायत का... #reels #viralreels #Muzaffarpur #family #mothers #son #prahladpur #explorepage #murders #viralvideoreels #mushahri #police

Musahri, Muzaffarpur | Jul 1, 2026

MORE NEWS

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

तटबंधों की निगरानी, राहत व्यवस्था और नए डिग्री कॉलेजों की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश
---------------------------
मुजफ्फरपुर, 
1 जुलाई, 2026

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को औराई, कटरा तथा गायघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने बागमती नदी के तटबंधों, स्लुइस गेट, चयनित राहत एवं बचाव स्थलों  का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट एवं एक्टिव मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बागमती नदी के तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति या रिसाव की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
 बागमती नदी के तटबंध का विभागीय योजना के तहत सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं ऊंचीकरण किया जाना है। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंध केवल बाढ़ से सुरक्षा का माध्यम ही नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग भी है। इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, जिससे तटबंध सुरक्षित एवं टिकाऊ बनने के साथ-साथ लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिल सके।
भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्लुइस गेट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्लुइस गेट पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें। गेटों की नियमित जांच, साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी या रखरखाव में लापरवाही के कारण किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शरण स्थलों, राहत शिविरों, पशु शरण स्थलों, सामुदायिक किचेन, मेडिकल कैंप, मानव दवाओं एवं पशु दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामग्री अग्रिम रूप से उपलब्ध रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में विलंब नहीं होना चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील गांवों एवं तटबंधों पर नियमित गश्ती एवं निगरानी जारी रखी जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के प्रत्येक बिंदु पर प्रशासन पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करेगा।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।  जिले के केवल तीन प्रखंड—औराई, गायघाट तथा बोचहा—में अब तक डिग्री कॉलेज संचालित नहीं हैं। इन प्रखंडों में कॉलेज संचालन के लिए भवनों का चयन कर लिया गया है तथा आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि औराई प्रखंड में उच्च विद्यालय, औराई, गायघाट प्रखंड में उच्च विद्यालय, जारंग तथा बोचहा प्रखंड में मध्य विद्यालय, सरफुद्दीन के भवन में डिग्री कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए चयनित भवनों की मरम्मत, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने औराई एवं गायघाट स्थित चयनित विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्माण एवं तैयारी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 5 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि डिग्री कॉलेजों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जा सके और स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चाहे बाढ़ प्रबंधन की तैयारी हो अथवा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा तटबंधों की निगरानी, राहत व्यवस्था और नए डिग्री कॉलेजों की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश --------------------------- मुजफ्फरपुर, 1 जुलाई, 2026 संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को औराई, कटरा तथा गायघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने बागमती नदी के तटबंधों, स्लुइस गेट, चयनित राहत एवं बचाव स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट एवं एक्टिव मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बागमती नदी के तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति या रिसाव की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बागमती नदी के तटबंध का विभागीय योजना के तहत सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं ऊंचीकरण किया जाना है। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंध केवल बाढ़ से सुरक्षा का माध्यम ही नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग भी है। इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, जिससे तटबंध सुरक्षित एवं टिकाऊ बनने के साथ-साथ लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिल सके। भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्लुइस गेट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्लुइस गेट पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें। गेटों की नियमित जांच, साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी या रखरखाव में लापरवाही के कारण किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शरण स्थलों, राहत शिविरों, पशु शरण स्थलों, सामुदायिक किचेन, मेडिकल कैंप, मानव दवाओं एवं पशु दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामग्री अग्रिम रूप से उपलब्ध रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में विलंब नहीं होना चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील गांवों एवं तटबंधों पर नियमित गश्ती एवं निगरानी जारी रखी जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के प्रत्येक बिंदु पर प्रशासन पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करेगा। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। जिले के केवल तीन प्रखंड—औराई, गायघाट तथा बोचहा—में अब तक डिग्री कॉलेज संचालित नहीं हैं। इन प्रखंडों में कॉलेज संचालन के लिए भवनों का चयन कर लिया गया है तथा आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि औराई प्रखंड में उच्च विद्यालय, औराई, गायघाट प्रखंड में उच्च विद्यालय, जारंग तथा बोचहा प्रखंड में मध्य विद्यालय, सरफुद्दीन के भवन में डिग्री कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए चयनित भवनों की मरम्मत, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने औराई एवं गायघाट स्थित चयनित विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्माण एवं तैयारी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 5 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि डिग्री कॉलेजों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जा सके और स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चाहे बाढ़ प्रबंधन की तैयारी हो अथवा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Muzaffarpur, Bihar | Jul 1, 2026

कार्यालयों में समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए डीएम का औचक निरीक्षण
26 कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित, स्पष्टीकरण का निर्देश; समय पर उपस्थिति, बायोमैट्रिक अटेंडेंस एवं स्वच्छता पर विशेष जोर
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर,
 1 जुलाई, 2026

सरकारी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कई कार्यालयों में निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए गए कुल 26 कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण के कार्यालय से अनुपस्थित रहने अथवा समय पर उपस्थित नहीं होने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित हों तथा अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस दर्ज करें। उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली का उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज करना नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति में अनुशासन और जवाबदेही स्थापित करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से करें। आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से अपने अधीनस्थ कार्यालयों की निगरानी करने तथा कार्यों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालयों के कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों एवं उनके परिसरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता तथा आम नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय का सीधा प्रभाव कार्य संस्कृति पर पड़ता है और इससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास विकसित होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का वातावरण बना रहे।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी सेवाओं का उद्देश्य आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही, विलंब अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा तथा शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करना होगा।
उन्होंने दोहराया कि भविष्य में भी समाहरणालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार किया जाएगा। यदि किसी कार्यालय में समयपालन, बायोमैट्रिक उपस्थिति, कार्य निष्पादन अथवा स्वच्छता के संबंध में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा की है कि वे अनुशासित कार्य संस्कृति अपनाते हुए जनता को बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाकर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना है।

कार्यालयों में समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए डीएम का औचक निरीक्षण 26 कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित, स्पष्टीकरण का निर्देश; समय पर उपस्थिति, बायोमैट्रिक अटेंडेंस एवं स्वच्छता पर विशेष जोर ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर, 1 जुलाई, 2026 सरकारी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में कई कार्यालयों में निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए गए कुल 26 कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण के कार्यालय से अनुपस्थित रहने अथवा समय पर उपस्थित नहीं होने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित हों तथा अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस दर्ज करें। उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली का उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज करना नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति में अनुशासन और जवाबदेही स्थापित करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से करें। आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से अपने अधीनस्थ कार्यालयों की निगरानी करने तथा कार्यों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालयों के कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों एवं उनके परिसरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता तथा आम नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय का सीधा प्रभाव कार्य संस्कृति पर पड़ता है और इससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास विकसित होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का वातावरण बना रहे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी सेवाओं का उद्देश्य आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही, विलंब अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा तथा शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करना होगा। उन्होंने दोहराया कि भविष्य में भी समाहरणालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार किया जाएगा। यदि किसी कार्यालय में समयपालन, बायोमैट्रिक उपस्थिति, कार्य निष्पादन अथवा स्वच्छता के संबंध में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा की है कि वे अनुशासित कार्य संस्कृति अपनाते हुए जनता को बेहतर, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाकर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना है।

Muzaffarpur, Bihar | Jul 1, 2026

मुजफ्फरपुर में लूट कि बाइक से लूटकांड करने वाले गिरोह का खुलासा, 

तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक  मोबाइल बरामद।

मुजफ्फरपुर में लूट कि बाइक से लूटकांड करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक मोबाइल बरामद।

Musahri, Muzaffarpur | Jul 1, 2026