पूर्णिया में सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली सम्पन्न, 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन जारी है। पहली पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 13,872 अभ्यर्थियों के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की थ्री-लेयर सुरक्षा जांच की गई। जूते से लेकर पेन तक पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, एटीएम कार्ड और यहां तक कि सादा कागज तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jun 15, 2026