फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 2 मनचलों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना दक्षिण पुुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले दो अभियुक्तों को पैंगोरिया वाली गली के सामने सुहागनगर से रास्ता निकलने वाली महिलाओं, छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।