फिरोज़ाबाद: रामगढ़ थाना पुलिस, सर्विलांस व एंटी थेफ्ट टीम ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में 3 शातिर चोरों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
थाना रामगढ़ पुलिस, सर्विलांस व एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार तड़के चार बजे क़रीबन को एक मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फायरिंग में तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।