फिरोज़ाबाद: डिप्टी सीएम बजेश पाठक का वक्फ बिल जागरूकता को लेकर फिरोजाबाद जिले में आगमन 7 मई को
भाजपा महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन शहर के शिवम रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन किया गया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कल सात मई को आगमन होगा।