कटकमदाग: ग्रामीणों की जमीन बचाने की लड़ाई में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह उतरे मैदान में।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह आज सदर प्रखंड के सखिया पंचायत के बेलामुडवार गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर एक जमीन संबंधित शिकायत को लेकर हजारीबाग के SDPO और DIG से मुलाकात की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूर्वजों से दान में मिले सामूहिक जमीन पर अनाधिकृत लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की है।