कटकमदाग: हज़ारीबाग: अग्रवाल महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय सावन मेला का हुआ समापन।
शहर में पिछले 20 वर्षों से अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा सावन मेले का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष यह मेला दो दिवसीय आयोजित किया गया था जिसके प्रथम दिन संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहीं दूसरे दिन समापन समारोह के बीच विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। मेले में करीब 2500 से भी अधिक लोगों का आवागमन रहा मेले में खानपान के साथ विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाया गया।