कटकमदाग: गो तस्कर मिथुन का सामाजिक बहिष्कार
चौपारण में मवेशी की तस्करी करते स्कार्पियों के पकड़े जाने के बाद उसके मालिक के रूप में ओकनी निवासी मिथुन कुमार का नाम सामने आने के बाद ओकनी में उबाल आ गया है। बकायदा सोमवार को ओकनी में महापंचायत बुलाकर मिथुन कुमार का सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की गई है। वहां उसके काले कारनामों को लेकर ओकनी के लोगों ने एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा है।