कटकमदाग: पुराने रूट से रामनवमी जुलूस की मांग को लेकर बंद रहा बड़कागांव।
महदी में पुराने मार्ग से ही रामनवमी जुलूस निकालने की मांग को लेकर 17 जुलाई को बड़कागांव बाजार स्वतः बंद रहा. हिंदू संगठनों ने बड़कागांव बंद का आह्वान किया था. इस वजह से बड़कागांव मुख्य चौक, बड़कागांव- हजारीबाग रोड, बड़कागांव-टंडवा रोड, बड़कागांव-बादम रोड व दैनिक बाजार में दुकान व स्टॉल बंद रहे, केवल दवा दुकानें व बीज की दुकानें खुली रहीं।