कटकमदाग: हॉस्पिटल में मरीजों को नहीं मिलता स्ट्रेचर, अस्पताल में स्ट्रेचर पर सामान, गोद मे मरीज।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्तपाल की बदहाल व्यवस्था मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही है. हाल यह है कि अस्पताल में दारू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की पूनम देवी सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी. परिजन इसका इलाज कराने ट्रामा सेंटर पहुंचे थे. इलाज के बाद मरीज के परिजन स्ट्रेचर के अभाव में पूनम को अपने हाथों में उठाकर ले जा रहे थे.