बीकानेर: भीषण गर्मी को देखते हुए पीबीएम प्रशासन अलर्ट मोड पर, अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए बनाया गया 10 बेड का वार्ड
बीकानेर सहित रेगिस्तानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि सूरज मानो आग उगल रहा है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज गर्मी और लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तथा लोग डिहाइड्रेशन, चक्कर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हीट वेव के खतरे को देखते हुए संभाग के सबसे