महरौनी: मौनी अमावस्या एवं गोवर्धन पूजा के दिन मोनियों ने ग्राम सौजना सहित 12 गांव में भ्रमण कर किया मनिया नृत्य
सौजना क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा मौनी अमावस्या की अवसर पर क्षेत्रीय मोनियों द्वारा एक दिन का व्रत उपवास एवं मौन रखकर वह 12 गांव के भ्रमण पर निकले। जहां उन्होंने मनिया नृत्य किया आपको बता दीजिए यह परंपरा बुंदेलखंड क्षेत्र में बीते लंबे समय से चली आ रही है।