आबू रोड: माउंट आबू में मानसून से पहले प्रशासन जागा, बरसाती नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू
माउंट आबू में आगामी मानसून को देखते हुए नगर में बरसाती नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त पहल से शहर के प्रमुख नालों की सफाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रघुनाथ मंदिर, चादर नाला और नींबू नाले की सफाई के बाद अब पांडव भवन नाले की सफाई का कार्य भी पूरा किया गया।बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के