करछना: केचुहा गांव में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत, दो अन्य लोग घायल
घटना प्रयागराज के यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र के केचुहा गांव की है,जहां पर आज सोमवार को सगाई समारोह चल रहा था,इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई,तथा एक किशोरी व एक अन्य लड़का घायल हो गए,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।