करछना: केचुहा ग्राम सभा में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत, 2 लोग हुए घायल
करछना थाना क्षेत्र के केचुहा ग्राम सभा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत अन्य दो घायल। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव के बेटी की सगाई का कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे के करीब चल रहा था। उसी दरमियान हर्ष फायरिंग होने से पास में बैठा 7 वर्षीय कार्तिकेय यादव को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि राधा यादव एवं जय सिंह घायल हो गए।