बाराबंकी जिले की मसौली ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बावजूद यहां गलियों, सड़कों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।