नवाबगंज: सफदरगंज में बंदरों के आतंक से फसलें बर्बाद, भगाने पर करते हैं हमला, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
बाराबंकी के मसौली विकासखंड स्थित सफदरगंज कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के झुंड किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और घरों में घुसकर सामान तोड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।ग्रामीण रामलाल ने बताया कि बंदरों के झुंड दिन में खेतों में घुसकर गेहूं, चना और सब्जियों की फसलें बर्बाद कर देते हैं।